आज का पंचांग : 20 अक्टूबर 2024, रविवार


पं. गजेंद्र शर्मा
ज्योतिषाचार्य

.
आज का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत विशेष है। आज करवा चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आज महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला रहकर व्रत रखेंगी और गणेजी का पूजन करके रात्रि में चंद्र के दर्शन कर व्रत खोलेंगी। आज रविवार है इसलिए सूर्यदेव की कृपा के लिए आज के दिन लाल वस्त्र पहनें और लाल चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं। नीचे दिए गए सूर्य के मंत्र का एक माला जाप करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होगी और आप स्वस्थ और निरोगी बनेंगे। आपके कार्यों को उन्नति मिलेगी। चतुर्थी तिथि होने के कारण आज भगवान श्री गणेशजी का पूजन दर्शन करना भी सुख-समृद्धिदायक रहेगा। आज गणेशजी को दूर्वा अवश्य अर्पित करें।

विक्रम संवत : 2081
शालिवाहन वाहन शके : 1946
मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष
ऋतु : शरद
अयन : दक्षिणायन

तिथि : तृतीया प्रात: 6:45 तक पश्चात चतुर्थी (क्षय)
नक्षत्र : कृतिका प्रात: 8:30 तक पश्चात रोहिणी
योग : व्यतिपात दोप 2:10 तक
करण : विष्टि भद्र प्रात: 6:45 तक पश्चात बव- बालव

सूर्योदय : 6:26:35
सूर्यास्त : 5:55:47

चंद्रास्त : प्रात: 9:23
चंद्रोदय : रात्रि 8:15

आज की ग्रह स्थिति
सूर्य: तुला
चंद्र: वृषभ
मंगल : मिथुन, कर्क में दोप 2:19 से
बुध : तुला
गुरु : वृषभ, वक्री
शुक्र : वृश्चिक
शनि : कुंभ, वक्री
राहु : मीन
केतु : कन्या

दिन का चौघड़िया
चर : प्रात: 7:53 से 9:19
लाभ : प्रात: 9:19 से 10:45
अमृत : प्रात: 10:45 से दोप 12:11
शुभ : दोप 1:37 से 3:03
अभिजित : प्रात: 11:48 से दोप 12:34
प्रदोष काल : सायं 5:56 से रात्रि 8:27

रात्रि का चौघड़िया
शुभ : सायं 5:56 से 7:30
अमृत : सायं 7:30 से रात्रि 9:04
चर : रात्रि 9:04 से 10:38

त्याज्य समय
राहु काल : सायं 4:30 से 5:56
यम घंट : दोप 12:11 से 1:37

आज विशेष : करवा चतुर्थी व्रत
आज का शुभ अंक : 2
आज का शुभ रंग : लाल, कत्थई
आज के पूज्य : सूर्यदेव, गणेशजी
आज का मंत्र : ऊं गं गणपतये नम:, ऊं घृणि: सूर्याय नम: