कालयुक्त नव संवत्सर 2082 का राजा-मंत्री सूर्य और सेनापति हैं शनि


गजेंद्र शर्मा
ज्योतिषाचार्य

.
.
कालयुक्त नव संवत्सर 2082 का राजा-मंत्री सूर्य और सेनापति हैं शनि

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिंदू नव वर्ष अर्थात् नव संवत्सर प्रारंभ होता है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि भी प्रारंभ होती है। इस बार नव संवत्सर 30 मार्च 2025 रविवार से शुरू हो रहा है। इस संवत्सर का नाम है कालयुक्त और इसके राजा-मंत्री सूर्य और सेनापति शनि हैं।

राजा सूर्य का फल
सूर्य का स्वभाव गर्म होता है। इसलिए इस वर्ष भीषण गर्मी का प्रकोप रहने वाला है। गर्मी से प्रजा का हाल बेहाल होगा, लेकिन चूंकि सूर्य राजा भी है इसलिए वे प्रजा का ध्यान भी रखेंगे, इसी कारण इस वर्ष बारिश भी अच्छी होने वाली है ताकि खूब खाद्यान्न पैदा हो सके। विश्व के प्रमुख शासनाध्यक्षों-राष्ट्राध्यक्षों के लिए यह वर्ष अशुभप्रद होगा। कहीं छत्रभंग (सत्ताच्युत अथवा निधन) के योग बनेंगे।

मंत्री सूर्य का फल
नए संवत्सर के मंत्री भी सूर्य हैं इसलिए वे रणनीतिक रूप से निर्णय लेंगे। शासक-प्रशासक वर्ग से जनता पीड़ित रहेगी। नए कर जनता पर थोपे जा सकते हैं। देश की आर्थिक स्थिति में बड़े उतार-चढ़ाव होंगे। शेयर मार्केट में बड़े बदलाव इस साल देखने को मिल सकते हैं। धान्य व रसपदार्थों के भावों में कुछ मंदी आएगी, कहीं राजविग्रह (राजनैतिक अस्थिरता – मंत्रिमण्डलों में परिवर्तन) जैसी स्थिति सामने आ सकती है।

सस्येश बुध का फल
बुध का स्वभाव राजकुमारों जैसा होता है। राजकुमार अपनी प्रजा से अधिक प्रेम करता है। इसके अनुसार इस वर्ष वर्षा उत्तम होने के योग बनेंगे। प्रजाजन में सुख समृद्धि व शांति का वातावरण रहेगा। ब्राह्मण वर्ग के लिए यह वर्ष विशेष अनुकृपा वाला रहेगा। धार्मिक अनुष्ठानों और ज्योतिषीय कार्यों में संलग्न होकर इस वर्ष ब्राह्मण वर्ग अच्छा धन अर्जित कर पाएंगे।

धान्येश चंद्र का फल
इस वर्ष गेहूं आदि धान्य एवं सरसों, सोयाबीन आदि तिलहनी पदार्थों का उत्पादन जबर्दस्त होने का अनुमान है। दुग्ध पदार्थों में अपेक्षाकृत अधिक वृद्धि होगी। प्रजा में सौख्यता बनी रहेगी। दूर देशों से व्यापार बढ़ेगा।

मेघेश सूर्य का फल
यह वर्ष फसलोत्पादन के लिए श्रेष्ठ रहेगा। चावल, जौ. चना एवं इक्षु (शक्कर) आदि का उत्पादन अच्छा होगा। किंतु प्रजा रोगभय से त्रस्त रहेगी। महंगाई बढ़ेगी। इस कारण सरकारों के प्रति जनता का गुस्सा फूटेगा।

फलेश शनि का फल
कहीं-कहीं वर्षा की कमी होने पर तृण-घास, पुष्प व फलादि की उत्पत्ति कम होगी। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि व शीतलहर (हिमपात) होने से खड़ी फसलों को नुकसान होगा। जनता संक्रामक रोगों से पीड़ित होगी। भूकंप, जलप्लावन, पश्चिमी देशों में या देश के पश्चिमी राज्यों में वायुयान दुर्घटना, दक्षिण के प्रदेशों में ट्रेन दुर्घटना होगी।।

रसेस शुक्र
रस पदार्थों का स्वामी इस बार शुक्र रहेगा। इसलिए यह वर्ष मिठास भरा रहेगा। यह मिठास रिश्तों, संबंधों में भी बनी रहेगी। क्योंकि इन सब चीजों पर शुक्र का ही अाधिपत्य होगा। हालांकि रिश्तों को कलंकित करने वाली अनेक दिल दहला देने वाली घटनाएं भी सामने आएंगी।

धनेश मंगल का फल
धन का अधिपति मंगल रहेगा। इस कारण इस साल प्रॉपर्टी के कारोबार में बेतहाशा वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में रियल एस्टेट, कृषि, टेक्नोलॉजी के शेयरों में जबर्दस्त उछाल रहने वाला है। वस्तुओं में तेजी-मंदी अधिक होगी, विशेषकर वायदा-हाजिर शेयर के व्यापार में उतार चढ़ाव (उठापटक) बनी रहेगी। गेहूं, चना आदि तुष धान्यों की प्रकृति प्रकोप से हानि होगी। सरकार की रीति-नीति सुयोजित नहीं होने से विदेशी मुद्रा भण्डार में कुछ कमी आएगी।

दुर्गेश (सेनापति) शनि का फल
विश्व के अनेक देशों के बीच टकराव होगा। सरकारें एक-दूसरों पर बड़े करारोपण करेंगी जिससे विवादित स्थितियां पैदा होंगी। राजविग्रह (राजनीतिक लड़ाई). गृहयुद्ध उपद्रव, विरोध, हड़ताल, प्रदर्शन, रैलियां, चक्काजाम आदि से सामान्य प्रजाजन विचलित होंगे, जनता में भी वैर-विरोध बढ़ेगा।

किसको कौन सा पद
सूर्य- राजा- राष्ट्रपति राष्ट्राध्यक्ष
सूर्य- मंत्री- प्रधानमंत्री शासनाध्यक्ष
बुध- सस्येश- वर्षा ऋतु की फसलों का स्वामी
चंद्र- धान्येश- शरद ऋतु की फसलों का स्वामी
सुर्य- मेघेश- मेघ वर्षा का स्वामी
शुक्र- रसेश- रसपदार्थों का स्वामी
बुध- नीरसेश- धातु वस्त्रादि का स्वामी
शनि- फलेश- समग्र फलों का स्वामी
मंगल- धनेश- धन एवं कोष का स्वामी
शनि- दुर्गेश- रक्षा व सेनानायक

—————————–

विशेष :
ऑनलाइन कुंडली दिखाने के लिए हमसे संपर्क करें। वाट्सएप नंबर 9516141614 पर अपनी जानकारी भेजें-
नाम :
जन्म तारीख :
जन्म समय :
जन्म स्थान :
पांच प्रश्न :
कुडली देखने का शुल्क 500 रुपये। पेमेंट ऑनलाइन भेजकर उसका स्क्रीन शॉट वाट्सएप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>